
राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान के तहत कुकरेल मंडल एवं मगरलोड मंडल का संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन राजपुर में रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि धमतरी विधायक रंजना साहू उपस्थित रहे। रंजना साहू ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को सम्मेलन में विस्तार पूर्वक रखा और सिहावा विधानसभा के वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि आज सिहावा विधानसभा को ऐसा विधायक मिला है। जो जनता की कि छटनी करता है। यदि कोई व्यक्ति किसी गांव से उनके पास काम से जाता है। तो वह पहले पूछती है की तुमने किस पार्टी को वोट दिया था। उसके बाद उसकी सुनवाई होती है। विधायक तो पूरी जनता का होता है। किंतु जनता के साथ ऐसा व्यवहार करना बिल्कुल गलत है । किसी गांव से उन्हें कम वोट मिला है। तो उस गांव के विकास को रुकवा देती है। ऐसे विधायक को उखाड़ फेंकना है।
और जब विधायक ऊखड़ेगी तो पूरा सरकार भी उखड़ कर फेंका जाएगी। कार्यक्रम में सभी मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी मोर्चा अपने दायित्व का निर्वहन करें एवं तन मन से काम करें तो कोई मुश्किल नहीं है कि हम कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंक पाए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, कार्यक्रम प्रभारी कमल डागा, जिलामंत्री प्रेमलता नागवंशी, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष वामन साहू, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महेश गोटा, संजय मरकाम, अनीता ध्रुव, ईश्वरी नेताम, खूबलाल ध्रुव, जागेश्वरी साहू, शत्रुघ्न साहू, भवानी यादव, नरेश अग्रवाल, बसंत साहू, बिखम सेन, रोहित यादव, गुलशन साहू, प्रिति यदु, अजय यादव, नंदनी सिन्हा, दुर्गा साहू, झमित सिन्हा, भानुप्रिया साहू, देवराज देवांगन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
