न्याय सबके लिए का संदेश लेकर, पैरालीगल वालिंटियर पहुंच रहे सबके द्वार l 

रायपुर :- अध्यक्ष/जिलान्यायाधीश संतोष शर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव प्रवीण मिश्रा के मार्गदर्शन पर पैरालीगल वॉलेंटियर कोमल वर्मा और यशवंत लहरी द्वारा धरसींवा तहसील के ग्राम बरतनारा, मुरेठी, चरौदा, कुंरा, परसतराई में विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन कर वहां उपस्थित लोगों को नालसा “असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं” योजना २०१५ के तहत जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना तथा उनके अधिकारों का हनन कर के बंउनको जागरूक करना है तथा ऐसे श्रमिकों को प्राधिकरण द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है तथा प्रत्येक श्रमिक को अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए श्रम विभाग में पंजीयन करना आवश्यक है कोई भी व्यक्ति किसी श्रमिक को बंधुआ मजदूरी व 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाल श्रम के लिए बाध्य नहीं कर सकता है, ऐसा करना कानून अपराध है। साथ ही साथ उन्हें नालसा हेल्पलाइन 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सलाह के बारे में भी अवगत कराया। ग्रामीण जनों को आगामी लोक अदलात के माध्यम से लंबित प्रकरण सुलझाने की प्रक्रिया भी सहज शब्दों में समझाया गया। उपस्थित ग्रामीण जनों के द्वारा उत्साह और प्राप्त जानकारी से स्वयं को और दूसरे लोगों को भी बताने की बात कही गयी।