गर्मी इतनी की वानर भी पानी टंकी के ऊपर घंटों बैठे रहे l 

राजिम :- गर्मी से सबका हाल बेहाल है मनुष्य से लेकर जानवर एवं वानर भी खासे परेशान है जिसका जीता जागता उदाहरण आज शहर के एक मकान के पानी टंकी में बैठे बंदर बता रहे हैं। वह तकरीबन 2 घंटे तक प्लास्टिक के पानी टंकी के ऊपर बैठे रहे इस दौरान वह टस से मस नहीं हुए। उल्लेखनीय है कि शहर में अभी भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर लिया है। इस भीषण गर्मी के चलते सभी दिक्कत में है पंखा कूलर की हवा में भी फीके हो गए हैं।