अमेठी पंचायत के करपीदादर कमार पारा में बोर खनन का भुमिपूजन सम्पन्न।

मुडा़गांव/कोरासी:-ग्राम पंचायत अमेठी आश्रित ग्राम करपीदादर कमार पारा में पानी की समस्या हो रही थी रहवासीयों को काफी दिनों से पेयजल एवं निस्तारी के लिए समस्या हो रही थी ।जिसे जिला पंचायत सदस्य  केशरी ध्रुव ने क्षेत्रीय दौरा के समय संज्ञान में लेते हुए पेयजल किल्लत को देखते हुए बोर खनन के लिए राशि स्वीकृति अपने फड़ से दिलाई ग्रामवासियों द्वारा जिला पंचायत सदस्य  केशरी ध्रुव को धन्यवाद ज्ञापित किया।साथ ही बोर खनन का भुमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केशरी ध्रुव, अध्यक्षता  पुष्पा सिन्हा जनपद सदस्य छुरा विशेष अतिथि देवकुमार दीवान सरपंच अमेठी,डोमन धु्व सचिव,साथ में बहुर सिंह कमार,दाऊलाल कमार,भोलाराम कमार,पानसिग कमार,जहुर कमार,राजकुमार कमार,संतोष कमार, पुनिया कमार,आसबाई कमार,बुनीबाई कमार, मानकीबाई कमार राजकुमारी,ताराबाई,पंच बती कमार,रोजगार सहायक सुरेश टडंन उपस्थित थे।