प्रतिबंधित गुटखा पर छुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 2 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जप्त छुरा पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा पकड़कर खाध्य विभाग को किया सुपुर्द

प्रतिबंधित गुटखा पर छुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
2 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा जप्त

छुरा पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा पकड़कर खाध्य विभाग को किया सुपुर्द

ख़बरगंगा सवांददाता यामिनी चन्द्राकर छुरा

छुरा:-गरीयाबंद जिले में प्रतिबंधित गुटखा की खपत दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है समय समय पर ख़ाद्य्य विभाग द्वारा प्रतिबंधित गुटखा को लेकर छोटे छोटे पान ठेलो पर छापामार कार्यवाही की जाती है लेकिन जिले और ब्लाकों में इन गुटखों के बड़े डीलर पर कार्यवाही बहुत कम ही सुनने में आया है पहले पान ठेलो और किराना दुकानदार गुटखा की बिक्री छुपकर करते थे लेकिन अब ठेले व दुकानदार प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री दुकानों में खुलेआम लटकाकर बेखौफ करते देखे जा सकते है अब यह अवैध कारोबार जिम्मेदार विभाग के छत्रछाया में डंके के चोट पर खुलेआम बेच रहे है लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अंजान बने बैठे है दिन बुधवार 17.03.2021 को मुखबीर से थाना छुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि छुरा नगर के किराना व्यवसाई गिरधारी राघवानी के किराना गोदाम में बड़ी मात्रा में शासन द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला जर्दा गुटखा को अवैध रूप से रखा गया है जिसकी सूचना थाना प्रभारी सन्तोष भुआर्य द्वारा गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल को दिया गया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भूआर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.03.2021 के तड़के 3:00 बजे रात्रि में मुखबीर के बताए अनुसार छुरा नगर वार्ड नंबर 13 स्थित नकुल दीवान के मकान कमरा में जिसे गिरधारी वागवानी द्वारा अपने किराना गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था मैं छापामार कार्यवाही की गई जहां गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में शासन द्वारा प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा 21 कट्टी बोरी पान विराज एवं चार कट्टी बोरी सितार कुल 25 बोरी गुटका अवैध रूप से रखे मिला जिसकी बाजार में कीमती 2 लाख हैं जिसे व्यवसाय गिरधारी वागवानी के कब्जे से जप्त कर कार्यवाही करते हुए जब्त प्रतिबंधित गुटखा को खाध्य विभाग गरियाबंद के सुपुर्द किया गया।

*कार्यवाही में रही इनकी मुख्य भूमिका*

उपरोक्त कार्यवाही में खाद्य विभाग गरियाबंद एवं पुलिस विभाग से थाना छुरा प्रभारी निरीक्षक संतोष भूआर्य प्रधान आरक्षक संतराम यादव, आरक्षक डेकेश्वर सोनी,ललित नेताम, माधव साहू, पुष्पेंद्र साहू,मोहित चूरेंद, एवं टीके लाल ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही