गायत्री परिवार की बैठक हुई संपन्न ।

तखतपुर :- स्थानीय शिव मंदिर कैलाश नगर तखतपुर में गत दिनों गायत्री परिवार की बैठक संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्षा ऋतु में पौधारोपण एवं निशुल्क पौधा वितरण 1 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और संस्कार महोत्सव आयोजन किया जावे विभिन्न वार्डों में, तथा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव- पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण समाज निर्माण के साहित्य का निशुल्क तखतपुर में वितरण किया जावे, बैठक के उपरांत सामूहिक रूप से विश्व कल्याण के लिए आत्म कल्याण के लिए प्रार्थना की गई, इस अवसर पर गायत्री परिवार के वैद्य गोपाल सिंह छतरी शोभाराम यादव ओमप्रकाश देवांगन नारायण प्रसाद पाली एवं परिजन गण उपस्थित रहे।