
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :-देश के प्रख्यात लेखक गिरीश पंकज का रायपुर से आगमन 11 जून को हो रहा है। वे डॉ मृदुला सिंह की पुस्तक “स्वातंत्र्योत्तर काव्यगत राष्ट्र धर्मिता ” की पुस्तक के विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि की आसंदी से विजय नर्सरी विद्यालय के प्रांगण में सायं 6:30 बजे उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के साहित्य भूषण एवं संसद के संसदीय हिंदी समिति द्वारा राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान जैसे दर्जनों सम्मान से विभूषित गिरीश पंकज, कवियत्री शिक्षाविद एवं चिंतक डॉ मृदुला सिंह के शोध प्रबंध पर अपने विचार भी व्यक्त करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकिंकर पांडे प्राचार्य शासकीय लाहिड़ी कालेज चिरमिरी द्वारा की जाएगी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सांवलियां प्रसाद सर्राफ, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,जगदीश पाठक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक इंदिरा सेंगर एवं विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के सचिव संजय सेंगर ने बताया कि नगर के साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य, एवं आमंत्रित प्रबुद्ध नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
