बस्तर संभाग के भाजपाईयों द्वारा बिना तथ्य को जाने स्वर्गीय बलीराम कश्यप चिकित्सालय महाविद्यालय जगदलपुर के नामकरण को लेकर भ्रम का वातावरण निर्मित किया जा रहा- शोरी

 

बस्तर संभाग के भाजपाईयों द्वारा बिना तथ्य को जाने स्वर्गीय बलीराम कश्यप चिकित्सालय महाविद्यालय जगदलपुर के नामकरण को लेकर भ्रम का वातावरण निर्मित किया जा रहा- शोरी

आशीष परिहार कांकेर

कांकेर। संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बस्तर संभाग के भाजपाईयों द्वारा बिना तथ्य को जाने स्वर्गीय बलीराम कश्यप चिकित्सालय महाविद्यालय जगदलपुर के नामकरण को लेकर भ्रम का वातावरण निर्मित किया जा रहा है जो बेबुनियाद एवं मनगढ़त है वस्तु स्थिति यह है कि मेडिकल काॅलेज जगदलपुर का नामकरण स्वर्गीय बलीराम कश्यप जी के नाम पर ही यथावत है केवल चिकित्सालय का नाम स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा के नाम से किया गया है। भाजपाईयों को मालूम होना चाहिए कि मेडिकल काॅलेज एवं शा. अस्पताल दो अलग-अलग संस्थान है जिनके पदस्थापना संबंधी अलग-अलग सेटअप होते है उनका नियंत्रण भी अलग-अलग अधिकारियों के हाथ में होता है तथा भवन भी अलग होते है।
मेडिकल काॅलेज में शैक्षणिक कार्य सम्पादित होते है तथा चिकित्सा अनुभव के लिए सम्बद्ध अस्पताल से अनुभव प्राप्त करते है इस प्रकार की व्यवस्था पूरे देश में है। किन्तु छपास बिमारी से ग्रसित भाजपाई अनर्गल प्रलाप कर अपना फोटो अखबारों में छपवाने के लिए राजनीतिक हथकंडा अपना रहे है जबकि बस्तर ही नहीं पूरे प्रदेश में स्वर्गीय बलीराम कश्यप जी एवं स्व. महेन्द्र कर्मा जी का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। दोनों ही नेताओं ने बस्तर के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभायी है। एैसे राजनीतिक दिग्गजों का नाम विवाद में लाकर भाजपाई क्या साबित करना चाहते है। यह समझ से परे है मेरा उनसे आग्रह है कि पहले तथ्यों के जांच परख के बाद ही कोई बात सार्वजनिक रूप से साझा करे, केवल अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए रजानीतिक हथकंडा ना अपनाये । छ.ग. प्रदेश के मुख्यालय रायपुर में मेडिकल काॅलेज का नाम पं. जवाहरलाल नेहरू के नाम पर है तथा अस्पताल का नाम डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर है इसी प्रकार जगदलपुर मुुख्यालय में स्थित मेडिकल काॅलेज का नाम स्वर्गीय बलीराम कश्यप जी के नाम पर है तथा अस्पताल का नाम स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा के नाम पर किया गया है ।