सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल के विरोध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगाए गए एस्मा का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने विरोध करते हुए इसे शासन का तानाशाही रवैया कहा है।एमसीबी पटवारी संघ के अध्यक्ष ग्रिजेश साहू, सचिव रमेश केवट ने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि राजस्व पटवारी संघ 15 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। हड़ताल की सूचना शासन को पूर्व में दे दी गई थी किंतु मंत्रालय में बैठे अधिकारियों ने हड़ताल अवधि के दौरान संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा करना भी मुनासिब नहीं समझा तथा बगैर चर्चा के हड़ताल को खत्म करने के लिए एस्मा लगाकर कर्मचारी संगठनों को चुनौती दी जा रही है कि हड़ताल करके देखो। किंतु सरकार मुगालते में है की छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए एस्मा कानून से डर कर हड़ताल नही करेंगे।
हड़ताल पर एस्मा लगाना सरकार का तानाशाही रवैया।
