भेंण्ड्री एवं खिसोरा को धमतरी कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन से ग्रामीण औद्योगिक पार्क से स्व सहायता समूह के महिलाओं को मिलेगा रोजगार l 

मगरलोड :- छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के साथ-साथ ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना की जा रही है। धमतरी जिला कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी जिला पंचायत सीईओ रोक्तमा यादव के कुशल मार्गदर्शन से ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना जनपद पंचायत मगरलोड के भेंण्ड्री एवं खिसोरा में होने जा रहे हैं। इस रीपा सेंटर में काम करने वाले ग्रामीण एवं महिलाओं को आरसेठी के माध्यम से प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। अब तक अगरबत्ती निर्माण के लिए स्व सहायता समूह एवं युवा क्लब की सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया इसके पश्चात साबुन बनाने, फिनाइल बनाने, वाशिंग पाउडर बनाने, मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया वर्तमान में महिलाएं प्रशिक्षित होकर के बड़े ही आत्मविश्वास के साथ अपनी बातें रखते हुए कहते हैं औद्योगिक पार्क की स्थापना से सशक्त माध्यम मिल रहा। सर्वसुविधायुक्त वर्किंग शेड जिसमें आजीविका संवर्धन के लिए हमें कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार को आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगा। अगरबत्ती निर्माण के लिए 10 महिलाएं कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा निर्मित अगरबत्ती हाथों-हाथ विक्रय हो रहा है। अधिक मात्रा मे अगरबत्ती निर्माण करने जिला पंचायत एवं जनपद स्तर पर कार्य योजना तैयार किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में बेहतर से बेहत्तर कार्य किया जा सके और अधिक अधिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो एवं मार्केट मे ग्रामीण औद्योगिक पार्क की निर्मित सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके। ग्राम पंचायत पंचायत भेण्डरी अन्तर्गत सीमेंट पोल निर्माण मशीन, फूली आटोमेटिक चैन लिंक मशीन, रीपा सेंटर खिसोरा में बेकरी युनिट यथाशीघ्र स्थापित किए जाएंगे। जिससे ग्रामीण युवाओं, महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।