
रायपुर :- इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर शाखा के मानव सेवा दल द्वारा आम्रपाली सोसायटी रायपुर में शिव मंदिर के सामने 13 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर के महात्मा दीप्ति बाई, मानव सेवा दल के जिला प्रधान विजयलक्ष्मी, धनेश्वरी, सीमा, टिकेश, चेतन, गांधी, मानव सेवा दल के उप प्रांतपाल गणेश, साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉक्टर पी. एल. तारक, सत्य प्रकाश, अनिल, गजानन, केवल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपरोक्त समाचार सत्य प्रकाश साहू मीडिया प्रभारी मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर से प्राप्त हुई।
