लापता देवेश फांसी पर झूलता मिला
कारण अज्ञात, विवेचना से होगा खुलासा ।
परमेश्वर कुमार साहू ,17 मार्च 2021
फिगेंश्वर थाना अन्तर्गत ग्राम चरौदा निवासी देवेश सिन्हा 17 साल 15 मार्च से लापता का जोगीडीपा चरौदा जंगल के बीच भूरसी डोगरी मे फांसी पर झूलता मिला है । घटना की सुगबुगाहट बुधवार सुबह जंगल मे महूवा बिनने गये लोगो ने देखा है पर पुलिस की पुछतात की डर से कोई समाने नहि आया । बुधवार जैसे तेसे बात परिवार के सदस्य तक पहूंची तो बताये जगह पर जाने से घटना की पुष्टि हुई । मामला चूंकि फिगेंश्वर थाना मै पंजीबद्ध है । परिवार के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया है । घटना स्थल जंगल एंव रात होने के कारण फांसी पर लटके देवेश की शव की पंचनामा कार्यवाही तुरन्त किये गये । फांसी का कारण अज्ञात है । पुलिस विवेचना व पोष्टमार्डम रिपोर्ट पर ही मामला की खुलासा हो पायेगा । अब घटना को संदिग्ध जान पड़ रहा है। घटना अनेक संदेश व्यक्त किया जा रहा है ।
