अन्धे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सफल हुई केल्हारी पुलिस।


सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए जिले की केल्हारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.05.2023 के शाम 5:00 बजे ग्राम तिलोखन के जंगल के बीही नाला मे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 27 से 30 वर्ष का शव पाया गया था। अज्ञात महिला के शव की पहचान नही हो पा रही थी। ग्राम पंचायत तिलोखन के सरपंच कुंवर सिंह पिता लाले सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम बहेराटोला की सूचना पर मर्ग कं० 09/23 धारा 174 जा०फौ० कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही मे लिया । शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में मृतिका की गला दबाने पर दम घुटने के कारण मौत होना पाया गया।नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गये।जिसके परिपेक्ष्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश कुर्रे मनेन्द्रगढ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी प्रद्युमन तिवारी के द्वारा अपने थाने की पुलिस टीम के साथ मिलकर अज्ञात मृतिका के परिजनो का पता तलाश कर अन्धे हत्या कांड का खुलासा किया गया। प्रकरण में मृतिका के परिजन पति भूषण सिंह गोंड, निवासी ग्राम छपरा थाना छोटा सीधी,जिला शहडोल म०प्र० के द्वारा दिनांक 26.05.2023 को थाना आकर अज्ञात मृतिका के शव की फोटो एवं मृतिका के बदन मे पहने कपडे साडी, ब्लाउज, पेटी कोट, चप्पल, बक्कल देख कर अपनी पत्नि  नान बाई सिंह का शव होने की पहचान की गई एवं मृतिका के शव का अंतिम संस्कार  करने हेतु शव को सुपुर्दनामा पर मांगे जाने पर एसडीएम से शव उत्खन्न की अनुमति प्राप्त कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी के सी जाटवर केल्हारी के उपस्थिति में शव का उत्खन्न करा कर मृतिका के पति को शव को सुपूर्दनामा कर दिया गया। मृतिका के परिजनो से घटना के बारे मे पूछताछ पर आरोपी अरविन्द जोगी, पिता मोहन लाल जोगी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कर्रावन, थाना जैतपुर, जिला शहडोल म०प्र० का मृतिका के साथ अवैध संबंध होने और मृतिका को अपने रास्ते से हटाकर छुटकरा पाने के लिये मृतिका को गुमराह कर दिनांक 21.05.2023 को रात मे मृतिका को केल्हारी क्षेत्र के ग्राम तिलोखन के जंगल मे हत्याकर शव को फेक देना बताया गया। सम्पूर्ण जांच पर आरोपी अरविन्द जोगी के द्वारा मृतिका नान बाई सिंह की हत्या का साक्ष्य घुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेकना पाये जाने से अपराध क्रमांक 47 / 2023 धारा 302,201 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।
विवेचना में आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी अरविन्द जोगी को काफी मशक्कत के बाद पकड़ कर बारीकी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 03.06.2023 को 2:30 बजे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय मनेन्द्रगढ में पेश कर जेल दाखिल कराया गया। इस हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने मे निरीक्षक थाना प्रभारी प्रद्युमन तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक दिल साय कुजूर, प्र०आर० अमर सिंह अंजाम, आर० तेज प्रताप सिंह, बाबूलाल सायतोडे, रमेश पाण्डेय, सुरेश तिग्गा, विकाश कुजूर, संतोष ओरकेरा का सराहनीय योगदान रहा है।