
मगरलोड :- धमतरी जिला के सिहावा एवं कुरुद वि.स.के गांवो मे लोगों से मिलकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुचाते हुए पार्टी के कार्यकर्ता, नशा मुक्त छ.ग.खुशहाल बनाने की विचारधारा से चल रहा है। तुलसी साहू ने कहा समाज मे बर्बादी का मुख्य कारण नशा है सरकार नशा बेच कर आज युवा पीढ़ी को नशेडी बना रहा है और सरकार राज कर रहा है ।

यह अब नही चलेगा युवा जाग रहा है। हम जो करते है वहीं कहते है हमारा प्रत्याशी एवं प्रत्येक कार्यकर्ता नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान जीवन जीता है और हमारा लक्ष्य नशामुक्त छ.ग.स्वस्थ एवं समृद्ध छ.ग., का निर्माण हेतु बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें ज़िला अध्यक्ष योगेश्वर् साहू, प्रांतीय प्रवक्ता मोर ध्वज साहू, तुलसी साहू, सोहन साहू जागेश्वर यादव, लीला राम साहू, लोक नाथ पटेल, शंकर साहू, प्रहलाद साहू, तह.सचिव याचना साहू, धनेश्वरी कवर, गंगाबाई साहू, सहित सभी लोग उपस्थित थे।
