पं.सुन्दर लाल शर्मा चौक राजिम में विगत दिनों पाटन क्षेत्र के बठेना गांव में अनुसूचित जाती परिवार के रहस्य मय हत्या का राज्य सरकार द्वारा आज तक पता नही लगा पाना संदेहास्पद है जबकि उक्त क्षेत्र स्वंय मुख्य मंत्री के निवास एवं निर्वचन क्षेत्र होने के बावजूद घटना के बारे में पता नही लगा पाना सरकार के अक्षमता को प्रदर्शित करता

राजिम।प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में ब्लाक मुख्यालयों में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया, उसी कड़ी में पं.सुन्दर लाल शर्मा चौक राजिम में विगत दिनों पाटन क्षेत्र के बठेना गांव में अनुसूचित जाती परिवार के रहस्य मय हत्या का राज्य सरकार द्वारा आज तक पता नही लगा पाना संदेहास्पद है जबकि उक्त क्षेत्र स्वंय मुख्य मंत्री के निवास एवं निर्वचन क्षेत्र होने के बावजूद घटना के बारे में पता नही लगा पाना सरकार के अक्षमता को प्रदर्शित करता है, भाजपा द्वारा लगातार उक्त घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं घटना में संलिप्त अपराधियों को शीघ्र पकड़ कर सजा दिलाने की मांग को लेकर नारा बाजी करते हुए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया, कार्यक्रम को किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डाँ. रामकुमार साहू ने संबोधित किया उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, महिला मोर्चा जि़ला अध्यक्ष अंजू नायक, छाया राही,, महामंत्री चंदन साहू धर्मेंद्र ध्रुव, संजीव चंद्राकर, कमलेश साहू, मनोज देवांगन, कमल देवांगन, मुकेश ठाकुर, राधे सोनी, दिलीप साहू, पूरन यादव, रीकेश साहू,आशीष साहू, नरायण साहू, डोमार ध्रुव, भरत साहू, भरत सिन्हा, अनीता यादव, भुनेस्वरी अंतरिक्ष साहू, आशीष पण्डे,आकाश ठाकुर,राजा साहू, दीपक साहू, होरी लाल साहू, राजू साहू, मनीष साहू, संजय साहू, मोहीनीस ठाकुर, लीकेस्वर साहू एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!