पंचायत उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त।

सुरेन्द्र मिनोचा


मनेंद्रगढ़:- कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा के आदेशानुसार मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर कठौतिया और महराजपुर में तहसीलदार मनेंद्रगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी और जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत तिलोखन और पसौरी में तहसीलदार केल्हारी को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद सीईओ मनेंद्रगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। खड़गवां विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका में तहसीलदार खड़गवां को रिटर्निंग अधिकारी और जनपद सीईओ खड़गवां को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुवारी, नौढ़िया और जोलगी में तहसीलदार भरतपुर को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद सीईओ भरतपुर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। तो वहीं नगर पंचायत खोंगापानी के लिए नायब तहसीलदार नागपुर को रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी खोंगापानी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी आम निर्वाचन और उप निर्वाचन 2023 के मतगणना का कार्य भी संपादित करेंगे।