
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ : – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आह्वान पर बुधवार 31मई को एम सी बी जिले के भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा ने संयुक्त रूप से प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। लगभग 3.30बजे से ही भाजपा युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पी डबल्यू डी तिराहा के सामने लगभग घंटो चक्काजम कर भूपेश बघेल के भ्रष्टाचारी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि छग सरकार ने शराब बिक्री में 2000 करोड़ रुपए का घोटाला कर बेशर्मी की हद पार कर दी है,
कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए गंगाजल की झूठी कसम खाई थी कि सरकार में आते ही शराबबंद करेंगे लेकिन अब कांग्रेसी शराब को भ्रष्ट्राचार और कमाई का जरिया बना लिए हैं।

वहीं पीएससी भर्ती में भी गड़बड़ी कर कांग्रेस ने अपनी झोली भरने का काम किया है। चक्काजाम के बाद भाजयुमो व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित शराब दुकान में जाकर पोस्टर चस्पा किया।तत्पश्चात् कांग्रेस पार्टी और भूपेश सरकार सहित दोनों कांग्रेसी विधायकों के विरोध में नारे लगाते लगाते एसडीएम कार्यालय पहुंचकर घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान छग शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं मौजूदा प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा चम्पादेवी पावले, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा लखन श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुशील सिंह,महामंत्री हिमांशु श्रीवास्तव/धीरज मौर्य, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति अरविन्द अग्रवाल, अंकित शर्मा कोमल पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा पटवा, महामंत्री कविता दिवान, सुनिता सिंह जिला उपाध्यक्षगण, मंत्री गण सहित सभी मंडल अध्यक्ष दिलीप सेन, मनीष खटिक, राहुल जायसवाल, राजू चेरवा आदित्य अग्रवाल, धर्मेन्द्र पटवा, विवेक कुमार, निखिल साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
