
दिल्ली :- कलम बोलती है साहित्य संस्था अखिल भारतीय कवि सम्मेलन दिनाँक 17 जून 2023 को भगत चंद्र चिकित्सालय महावीर एन्कलेव, पालम कॉलोनी नयी दिल्ली में आयोजित करने जा रही है। जिसमें देश के प्रसिद्ध सुप्रसिध्द कवि-कवित्रियों को आमंत्रित किया है। संस्था की अध्यक्ष उमा वैष्णव जी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय प्रमोद कुमार चौहान करेंगे एवं इस कार्यक्रम का विधिवत संचालन हास्य कवि सुमित मानधना “गौरव” जी एवं डॉ पुनीता कुमारी जी करेंगे। इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों में चर्चित चेहरे के रूप में वाह भाई वाह टीवी फेम सुप्रसिद्ध कवि डी. के. जैन मित्तल जी कामां (भरतपुर) से उपस्थित रहेंगे एवं अन्य आमंत्रित कवियों में डॉ अवधेश तिवारी जी, कवि प्रमोद गोल्हानी जी, कवियित्री रश्मि रावत जी गाजियाबाद से, कवि कृष्ण कुमार दुबे जी कोलकाता से, कवि रवेन्द्र पाल सिंह जी मथुरा से, कवियित्री अल्का बलूनी. पंत जी दिल्ली से, कवि राजेंद्र कुमार वर्मा जी कोटा से, कवि पंकज सिंह “दिनकर” जी लखनऊ से, और कवियित्री उषा शर्मा दिल्ली से उपस्थित रहेंगें। कलम बोलती है साहित्य संस्था की संस्थापिका उमा वैष्णव जी ने आगे बताया कि इस आयोजन में कवि सम्मेलन के साथ साथ पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम भी होगा। हमारे संस्था की प्रथम साँझा संकलन “कलम बोलती है” और उनके द्वारा लिखित “दोहा-रामायण” इसके अतिरिक्त संस्था के दो अन्य पदाधिकारी डॉ.कन्हैयालाल गुप्त जी की पुस्तक “मेरी श्रेष्ठ कविताएँ” और रश्मि रावत जी की पुस्तक “भोर सुनहरी” का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि साथ ही कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में आगे भी ऐसे साहित्यिक आयोजन करती रहेगी और सभी को समान अवसर और मंच प्रदान करेंगी।
