नवचेतना युवा मंच राजिम के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

प्रकाश वर्मा ख़बरगंगा सह सम्पादक
राजिम। नगर के पंडित रामबिशाल पाण्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में कल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन नवचेतना युवा मंच के द्वारा किया जाएगा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम के प्रभारी प्राचार्य व चीफ ऑफिसर एनसीसी जे.एस.साहू की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य एवं संपादक डॉ. गिरधर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ख्यातिलब्ध कविगण रवि चतुर्वेदी, कटनी (हास्य रस), आजाद वतन वर्मा, सतना (वीर रस), हेमंत बसंत मोहरे, नागपुर (ग़ज़ल/ गीत), सुधा शर्मा, राजिम (गीत), काशी पुरी कुंदन, राजिम (हास्य व्यंग्य), नूतन लाल साहू तथा सुरेश बंजारे अपनी रचनाओं से रसों की छँटा बिखेरेंगे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ व्यंगयकार कांशी पुरी कुंदन द्वारा तथा संचालन नवचेतना युवा मंच के संस्थापक सागर शर्मा द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति, राजिम के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों के साथ ही बड़ी संख्या में आमंत्रित गणमान्य नागरिक व साहित्य प्रेमियों के लिए बैठक इत्यादि की व्यवस्था की गई है। उक्त जानकारी नवचेतना युवा मंच राजिम के पदाधिकारियों द्वारा दी गई।
