
मगरलोड :- हितग्राहियों को आज तक प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिलने के कारण हितग्राहियों को इधर से-उधर भटकना पड़ रहा है। जबकि इस वार्ड में निवास करने वाले लोग 20 से 25 साल हो चुका है, इन वार्डों में सरकार की मूलभूत आवश्यकता सीसी रोड सड़क, इस्ट्रिट लाइट, नाली निर्माण, घर घर शौचालय, हर घर जल के साथ मकान टैक्स नगर पंचायत में जमा किया जा रहा है। इस संबध में मांग पत्र नगर पंचायत प्रशासन को दिया गया था। लेकिन आज तक केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। यदि हमारी मांगों पर 10 दिवस के अंदर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता तो बिना सूचना दिए नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर पंचायत की होगी। इस विषय पर आज ज्ञापन नगर पंचायत कार्यालय में सीएमओ की अनुपस्थिति में राजस्व निरीक्षक बिशाल कोसले को सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु, नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, पार्षद झमित सिन्हा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता यादव, महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य शांति देवांगन, बूथ अध्यक्ष निर्मल साहू, बूथ अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू, भाजयुमो अध्यक्ष बसंत साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, भाजयुमो महामंत्री टिकेश्वर साहू, मंत्री नोकेश्वर ध्रुव, भागा बाई, कामिन निषाद, शांति निषाद, रेवती धुव्र, सुकमत यादव, फगनी निषाद, त्रिवेणी साहू, घसनीन यादव उपस्थित थे।
