
फिंगेश्वर :- जिले के बहुचर्चित जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर को आखिरकार राज्य शासन ने हटा दिया है। उनके स्थान पर केएस नायक सहायक समन्वयक समग्र शिक्षा जिला रायपुर को जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला गरियाबंद के पद पर पदांकित किया गया है। उल्लेखनीय है कि चंद्राकर पर खेलगढिया रूपी खेल में भ्रष्टाचार करने के जमकर आरोप लगे पर अपनी राजनीतिक पकड़ के कारण वे हमेशा बचते रहे जबकि जांच के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की गई। शिक्षा जगत में अब जमकर चर्चा है की खेलगढ़िया का जिन्न अब जल्द ही बाहर निकलेगा और छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना को पलीता लगाने वाले अधिकारी पर अब कार्यवाही होगी।
