
मैनपुर :- भाजपा जिला गरियाबंद उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन का उद्घाटन किया यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है सर्व धर्म प्रार्थना के साथ हवन पूजन से देश के इस लोकतांत्रिक मंदिर का उद्घाटन किया गया यह हम सभी देशवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। वर्षो पहले जो सपना देखा था आज पूरा हुआ इस भवन का निर्माण आधुनिक के साथ साथ ही पारंपरिक सोच को भी दर्शाता है। शर्मा ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सभी वर्गो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त और मजबूत देश के रूप में आज विश्व के सामने है भारत समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। देश के विकास को गति मिली है विकास के नये आयाम स्थापित हुए है पिछले 09 वर्षो में भाजपा सरकार ने देश को भयमुक्त शासन दिया है आज विश्व स्तर पर भारत की एक नई पहचान बनी है।
