कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गौठान पहुंचकर महिला समूह कि महिलाओ को श्रीफल व साडी देकर किया सम्मान l 

मैनपुर :- ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत ने कहा विपक्षी पार्टी के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है इसलिये दुष्प्रचार कर रहे है लेकिन छत्तीसगढ़ कि जनता इनकी बातो मे नहीं आयेगी, मैनपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा पूरे प्रदेश में आयोजित मेरा गौठान-मेरा अभिमान गौ सेवा पखवाड़ा आयोजन के तहत गरियाबंद ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव मिश्रा युवा कांग्रेस बिंद्रानवा गढ़ विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल के निर्देश पर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत जिड़ार में स्थित गौठान की महिला समूह एवं एवं गौठान संबंधी कार्यक्रम की जानकारियाँ लेकर समिति और समूह के सदस्यों से चर्चा किया। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गुंजेश कपिल व बिंद्रानवागढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सामंत शर्मा, के नेतृत्व में साड़ी व श्रीफल भेंट कर सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिस पर समिति के सदस्य और समूह के सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने गौठान योजना चलाकर छत्तीसगढ़ के लाखो महिलाओ को रोजगार दिया है आज गौठान मे गोबर खरीदी कर वर्मी कमपोट का निर्माण कर रहे है जिससे उनकी आय बढ़ी है कांग्रेस सरकार ने महिला को रोजगार देकर प्रदेश भर के लाखों महिलाओ का सम्मान किया है जिसके लिये छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार बधाई के पात्र है समूह कि महिलाओ ने कहा कि वे आगे भी गौठान का कार्य पूरी लगन के साथ करेगी वही इस अवसर पर मैनपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत ने कहा कि पंद्रह साल सत्ता मे रहकर गौ सेवा का नौटंकी करने वाले आज दिखावे कि राजनीति करते हुए दुष्प्रचार कर छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार को बदनाम करने कि नाकाम कोशिश कर रहे है क्युकी विपक्षी पार्टी के पास छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है छत्तीसगढ़ कि कांग्रेस सरकार कि गौठान योजना से छत्तीसगढ़ के लाखों महिलाओ को रोजगार मिल रहा है ज़ब प्रदेश मे पंद्रह साल प्रदेश मे भाजपा कि सरकार थी तब इन्होने ही गौ सेवा के नाम पर जगह जगह गौशाला खोलकर कुछ विशेष लोगो को ही योजना का लाभ दिया था कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोला जगत ग्राम सरपंच दुलेश्वरी नागेश, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन महामंत्री नेहाल नेताम आदिवासी कांग्रेस जिला महासचिव जन्मेजय नेताम, जिला मीडिया प्रभारी अनीश सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष उमंग सिंह ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह राजपूत महिला समूह अध्यक्ष केसरी सोनवानी दिलेश्वरी सेन, जानबाई लक्ष्मी जगत मोनिका विश्वकर्मा प्रेमा सिन्हा लोकेश सिन्हा लोकेश नागेश शैलेंद्र नेताम पिंटू मरकाम रोहित सिन्हा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।