सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- वन विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त संबंध मे पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.05.2023 को प्रार्थी राम कुमार श्रीवास थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रवीण प्रधान पिता वृन्दावन प्रधान उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरीपाली थाना बसना जिला महासमुन्द (छ0ग0) एवं राम निवास सेन पिता इन्द्र भान सेन उम्र 55 वर्ष निवासी झगराखाण्ड थाना झगराखाण्ड जिला एमसीबी छ0ग0 ने वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे बड़ी रकम ले लिए हैं।जिसमे प्रवीण प्रधान अपने आप को फारेस्ट विभाग, मंत्रालय मे काफी पहुंच पहचान होना बताया उसकी बातो मे आकर फारेस्ट विभाग मे सहायक ग्रेड 3 के पद पर नौकरी लगवाने हेतु कुल 2,35,000/- रूपये मुझ से ले लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ मे अपराध पंजीबद्व किया गया व तत्काल घटना से पुलिस अधीक्षक एमसीबी (छ.ग.) टी.आर.कोशिमा को अवगत कराया गया जिनके निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया, एवं अनु.विभागीय अधिकारी पुलिस राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन मे एक टीम तैयार कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने मनेन्द्रगढ के माधव प्रसाद, संतोष सोनकर, दीपक नेताम, योगेष कुमार व गौरेला, पेण्ड्रा, व अन्य जिलो के लोगों से लगभग 20 लाख रूपये की ठगी की है। मनेन्द्रगढ मे जितने भी लोगो से पैसे लिये उसमे से 1,65,000 रूपये. राम निवास सेन पिता इन्द्र भान सेन उम्र 55 वर्ष निवासी झगराखाण्ड थाना झगराखाण्ड जिला एमसीबी छ0ग0 को कमीशन के तौर पर दिये है क्योकि इसी के माध्यम से मनेन्द्रगढ मे लोगो से मुलाकात हुई थी। दोनो आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर धारा 420,34, ता0हि0 का पाये जाने से आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह, सउनि किशन चौहान, राकेष शर्मा, आर0 शम्भू नाथ यादव, राजकुमार गुप्ता, पुस्कल सिंहा, प्रिन्स राय, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
