आउटडोर स्टेडियम से मुख्य मार्ग तक बनने वाली डामर सड़क का नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया भूमिपुजन l 

गरियाबंद :- नगर के आउटडोर स्टेडियम से लेकर मुख्य मार्ग तक की सड़क का नगर पालिका द्वारा डामरीकरण किया जा रहा है। इस सड़क की लंबाई करीब 200 मीटर है वही इसकी चौड़ाई 9 मीटर हैं। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सीएमओ टॉमसन रात्रि और वार्ड पार्षद रितिक सिन्हा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र में खेल के दृष्टिकोण से हैं एकमात्र आउटडोर स्टेडियम ही युवाओं के लिए उपलब्ध है। वर्तमान में आउटडोर स्टेडियम और इंदौर स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम जारी है। इसी क्रम में आवागमन के सुगम बनाने शनिवार को मुख्य मार्ग से आउटडोर स्टेडियम तक सड़क मार्ग का डामरीकरण किया गया। ज्ञात हो की चार साल पहले यहां बनी सीसी सड़क के मरम्मत की जरूरत थी।

जिसे देखते हुए इसे डामरीकरण कर फिर से सुविधाजनक बनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेंबर ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी रास्तों में डामरीकरण सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आज स्टेडियम से लेकर मुख्य मार्ग तक सड़क डामरीकरण की शुरुआत की गई इसके साथ ही नगर के विभिन्न भागों में भी सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। आने वाले दिनों में नगर के वार्ड क्रमांक 12 देना और अन्य वार्डों में भी डामरीकरण किया जाएगा जिससे कि नगर की सड़कें सुगम और धूल मुक्त हो।

इस अवसर पर नगरपालिका के सभापति आसिफ मेमन, सांसद प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह ठाकुर, इन्जी अश्वनी वर्मा, केशनाथ साहू, भूपेंद्र कश्यप भी मौजुद थे