रेस्ट हाउस बेमेतरा में ओबीसी महासभा का बैठक हुआ संपन्न।

तखतपुर :- जिसमें संगठन विस्तार एवं बेमेतरा में आगामी रणनीति बनाने पर सर्वसम्मति से 4 जून को पुनः विस्तृत बैठक रखकर संगठन विस्तार एवं कैडर कैंप आयोजित किए जाने पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम, प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर कलिहारी, प्रदेश सहसचिव पुनेश्वर देवांगन, जिलाध्यक्ष पंचम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष साहू संघ बेमेतरा शत्रुघ्न सिंह साहू, नलेश्वर साहू, आनंद राम साहू पत्रकार बेमेतरा, पार्षद राजू साहू, पूर्व अध्यक्ष देवांगन समाज राजू देवांगन, सुबोध मणिपुरी मीडिया चैनल, मोती दास मानिकपुरी, राजकुमार साहू पत्रकार, रोमन लाल जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लोधी समाज राजेंद्र पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पटेल, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू सहित ओबीसी समाज के लोगों ने भाग लिया।