शराब पीकर छत में टहलते समय गिरने से युवक की मौत बेंद्राचुवा गांव की घटना।

मगरलोड :- अत्यधिक शराब पीकर छत में टहलते समय नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। मगरलोड थाना से मिली प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्र के ग्राम बेंद्रचुवा निवासी सत्यनारायण साहू पिता बीरसिंग साहू उम्र 29 वर्ष रोज की तरह रात्रि में खाना खाकर अपने नए मकान के छत में टहलने के लिए जाता था। शुक्रवार की रात्रि 8.30 बजे खाना खाकर टहलने के लिए गया हुआ था। गांव का सप्ताहिक बाजार होने के कारण अत्यधिक शराब भी पिया हुआ था। तकरीबन 9:30 बजे शराब के नशे में टहलते वक्त छत के राड में पैर फंस जाने से सत्यनारायण साहू अपने पड़ोसी नोहर सिंग कंवर के बाड़ी में टाईम बाल बाउंड्रीवाल में गिर गया। गिरने से सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराई गई। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गये। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक दीपक गौतम ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर शनिवार को पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।