ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में पुराने खिलाड़ियों ने दिए टिप्स ।

धमतरी :- इन दिनों गर्मी में विभिन्न व्यामशाला, अखाड़ा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें खिलाड़ी पहुंचकर अपना पसीना बहा रहे हैं। उनको मोटिवेट करने के लिए पुराने खिलाड़ियों, उस्ताद, प्रशिक्षकों को भी बुलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में जय बजरंग अखाड़ा गोकुलपुर में शुक्रवार को पुराने खिलाड़ी पहुंचे और प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को मोटिवेट कर अपने टिप्स दिए। जिसमें प्रमुख रुप से बृजेश नेताम एसटीएफ, हरीश साहू सीआरपीएफ, नरेंद्र ध्रुव सीजी पुलिस, हरीश नेताम सीजी पुलिस, मुकेश साहू पहलवान, मिथलेश भोयर उस्ताद के साथ डॉ भूपेंद्र साहू मौजूद थे।चिकित्सक डॉ भूपेंद्र साहू ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी को अपना गोल सेट करना चाहिए। यदि लक्ष्य बनाकर चलें तो उसे हासिल करना बहुत आसान होता है। बृजेश नेताम ने कहा कि खूब मेहनत करें और नशा से दूर रहें तो सफलता निश्चित मिलेगी। हरीश साहू ने कहा कि जब वह इस अखाड़ा में खेलने आते थे तब मिट्टी का था मिट्टी खुदाई करते थे उसी में ही कसरत हो जाता था। अब साधन बढ़ रही है पहले गरीबी में थे फिर भी आगे बढ़ते रहते थे सभी अभ्यास करें और अपने जीवन शैली को अच्छा बना कर रखें। नरेंद्र ध्रुव ने कहा कि वह पहले कम सुविधा में मेहनत कर आगे आए थे अब सुविधाएं बढ़ी है मेहनत करने से सफलता जरूर मिलेगी। हरीश नेताम ने कहा कि पहले कीचड़ में खेलकर कुश्ती लड़ा करते थे। ईमानदारी से मेहनत करो। साइबर क्राइम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।हरीश भोयर ने खिलाड़ियों को टिप्स देते हुए कहा कि अनुशासन के साथ-साथ शरीर को ताकतवर बनाना होगा। गुरु के आदेश का पालन करना चाहिए। कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। सामने वाले खिलाड़ी की कमजोरी को समझकर खेलने से सफलता प्राप्त होती है। जय बजरंग अखाड़ा के उस्ताद विजय यादव ने सभी पहुंचे पूर्व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में सभी बच्चे भरपूर मेहनत कर रहे हैं।