“मेरा गौठान मेरा अभिमान” के तहत खड़गंवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटकोना स्थित गौठान मे कार्यक्रम का हुआ आयोजन।


सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :-  छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार समस्त संगठनात्मक जिला एवं विधानसभा ईकाईयों को 22 मई 2023 से 07 जून 2023 तक प्रदेश के सभी गौठान मे मेरा गौठान, मेरा अभिमान (गौ सेवा पखवाड़ा) आयोजित करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे दिनांक 22/05/2023 को मनेंद्रगढ़ विधानसभ अंतर्गत खंडगवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटकोना के गौठान मे स्व सहायता समूह की दीदीओ का शाल श्रीफल से सम्मान कर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया

तथा कांग्रेस सरकार मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गई। जिसमे प्रमुख रुप से गौठान समिति के सदस्य, महिला स्वसहायता समूह के सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, जनपद पंचायत खंडगवा अशोक श्रीवास्तव,युवा

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हफीज मेमन, कटकोना सरपंच भुनेस्वरी मरकाम,जारोन्ध सरपंच प्रदीप सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोज शर्मा, बिजय साहू, रामअवतार सिंगरौल, देव यादव, दिलीप सिंह, मनोज सिंह, अजय लहरे, लालजी, सजन सिंह, उदित सिंह, राजेश यादव, दीपक गुप्ता, आसिफ मेमन, राकेश प्रजापति, रामसुन्दर, रामप्रताप, संजीव साहू, संजय साहू, शिवप्रसाद साहू, रामप्रताप एवं समस्त युवा कॉग्रेस ब्लॉक कांग्रेस के सभी समानित जन उपस्थित रहे।