नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक रत्न समता पुरस्कार से सम्मानित हुए नारधा स्कूल के प्रधानपाठक छगन लाल साहू l

मगरलोड :- राष्ट्रीय साहित्य (समता ) परिषद के तत्वाधान मे आयोजित नई दिल्ली,बंगा संस्कृति भवन मे आयोजित किया गया। जिसमे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सम्मान दिया गया जिसमे ग्राम -तर्री -नावापारा निवासी,शा. प्रा. शाला -नारधा के राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक छगन लाल साहू को राष्ट्रीय शिक्षक रत्न समता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विदित हो साहू सामुदायिक सहभागिता एवं रचनात्मक कार्य एवं बेहतर शिक्षा हेतु प्रयासरत रहते है। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष परिषद टी. एस टांडेकर, रामदास तादस, एम. पी. (मुख्य सलाहकार ), आचार्य रत्ना लाल सोंगरा, मुख्य सलाहकार परिषद, नेपाल की भीमराव अम्बेडकर की मानद उपाधि से सम्मनित, सविधान रचनाकार पासवान हरियाणा के अभिनेता एवं गायक वीर दइया डॉ खोबा नाथू लाल बैरवा, सीमा रंगा इंद्रा उपस्थित रहे
कार्यक्रम मे विविध क्षेत्रों से एवं विभिन्न राज्यों से सम्मान प्रदान किया गया, जिनमे साहित्य, कला, खेल, नृत्य, समाज सेवा, शिक्षा शामिल रहा ।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश बाजपेई, डाइट प्राचार्य वी पी. चन्द्रा, सहायक संचालक एल.आर. मगर, छः ग. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघठन के जिला संरक्षक -राजेंद्र चंद्राकर, जिला अध्यक्ष चंदू चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी -एम. के ध्रुव,नगरी बीईओ – केआर.साहू विकासखंड स्त्रोत समन्वयक – डी. के देवागन, राजेश पाण्डेय तोमन सिँह साहू, राजू राम साहू, नरेंद्र सिन्हा,ग्राम पंचायत डुमरपाली नारधा सरपंच -गवेंद्र कुमार साहू, उपसरपंच पोशुराम ध्रुव शिक्षिका -रुक्मणि साहू, संकुल प्राचार्य श्री डी. के. कोठारी, समन्वयक बीआर.चंदे, साहू समाज खिसोरा परिक्षेत्र अध्यक्ष रोहित साहू, गौतम नेताम,डॉ रामकृष्ण साहू, रामशरण साहू, गेंदलाल साहू, मानिकराम निषाद,गोविन्द यादव ,भागवत प्रसाद साहू , हरीराम साहू, छमेश्वरी बघेल ,रुक्मणि साहू, मदन ध्रुव, किरण निषाद, अमरीश साहू,हेमंत साहू, राजेंद्र साहू मीडिया प्रभारी राजिम भक्तिन माता समिति ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया l