राजिम:- इसका सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, बल्कि त्वचा पर अच्छा असर दिखाता है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस खास लेख में हम केला खाने के फायदे बता रहे हैं। साथ ही यहां केले का उपयोग, इसकी सही मात्रा और अधिक केला खाने के नुकसान से जुड़ी जानकारी भी मौजूद है।
केला आपके लिए कितना सही है? केला के गुण की वजह से इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी-6 और ए जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं । इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने और पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
केले के फायदे – केला गुणों का खजाना है, जिस कारण यह सेहत पर कई तरह के फायदे दिखा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि केला किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है। इसका सेवन बीमारी से बचाव करने और उसके लक्षणों के प्रभाव को कम करने में कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है। केले में पोटैशियम भी पाया जाता है । यह पौटेशियम मधुमेह के इलाज और बचाव में सहायक भूमिका निभा सकता है ।
डायरिया :-डायरिया होने पर केले के औषधीय गुण मददगार साबित हो सकते हैं। रिसर्च बताती हैं कि इसमें पेक्टिन पाया जाता है, जो एक प्रकार का फाइबर है। यह फाइबर बाउल मूवमेंट को नियंत्रित कर डायरिया से निजात दिलाने का काम कर सकता है ।
हैंगओवर :- अगर हैंगओवर से परेशान हैं, तो केले का सेवन कर सकते हैं । दरअसल, अल्कोहल की अधिक मात्रा के कारण शरीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम व सोडियम जैसे मिनरल्स असंतुलित हो जाते हैं और तरल पदार्थ का स्तर बिगड़ जाता है । वहीं, केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही इसमें हल्का सोडियम भी होता है। इसी वजह से केले को हैंगओवर के लिए अच्छा माना जा सकता है ।
तनाव :- तनाव से छुटकारा पाने के लिए भी केला के गुण मदद कर सकते हैं। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी के अनुसार, केले में विटामिन-बी होता है और विटामिन-बी तनाव को कम करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है ।
बढ़ाता है ऊर्जा :-शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए खाली पेट केला खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। एक मेडिकल रिसर्च में दिया है कि केले में ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। यह व्यायाम के दौरान भी शरीर में जरूरी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यही वजह है कि एथलीट शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए भी केला का सेवन करते हैं । शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलने पर शारीरिक और मानसिक थकान से भी राहत मिल सकती है ।

मासिक धर्म के समय दर्द :-मासिक धर्म के दौरान दर्द से निजात पाने के लिए भी केले खाने के फायदे देखे गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, केले के सेवन से मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव और दर्द से राहत मिल सकती है। वहीं, मासिक धर्म के समय पेट में ऐंठन होती है । इससे केला में मौजूद पोटैशियम राहत दिला सकता है, क्योंकि पोटैशियम को ऐंठन की समस्या कम करने के लिए जाना जाता है ।
अनिद्रा:-रात में केला खाने के फायदे अनिद्रा की स्थिति में हो सकते हैं। दरअसल, केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा होती है। यह पदार्थ मेलाटोनिन यानी स्लीप हार्मोन के उत्पादन को ट्रिगर करता है जो नींद को बढ़ावा दे सकता है। ऐसे में सोने से कुछ घंटे पहले केला खाने से रात को अच्छी नींद आ सकती है ।
मच्छर के काटने पर :- केले के औषधीय गुण मच्छर के काटने के असर को कम कर सकते हैं। एक मेडिकल रिसर्च में दिया है कि केले के छिलके में एंटी माइक्रोबियल गुण होता है। इसे शरीर में रगड़ने से मच्छर के काटे हुए हिस्से को ठीक करने में मदद मिल सकती है । इसके लिए केले के छिलके को प्रभावित जगह पर 2 से 3 मिनट तक रगड़ना होगा।
बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता :- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए केले का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, केला मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत होता है, जो इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है । साथ ही केले में कैरोटिनॉइड भी होते हैं, जो एक प्रकार का विटामिन ए होता है। यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम कर सकता है ।
मॉर्निंग सिकनेस :-गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस होना सामान्य है, इससे लगभग 70 से 85 फीसदी गर्भवतियां प्रभावित होती हैं। इस दौरान महिलाओं को पूरे दिन में कभी भी उल्टी और मतली हो जाती है । इससे छुटकारा दिलाने में केले के लाभ देखे जा सकते हैं। दरअसल, केला रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखते हुए मॉर्निंग सिकनेस से बचा सकता है।
इसके अलावा, केले में विटामिन-बी6 भी होता है, जिसे मॉर्निंग सिकनेस के लिए अच्छा माना जाता है । साथ ही इसमें मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है । पोषण चिकित्सक (न्यूट्रिशन थेरेपिस्ट) नीलांजना सिंह का कहना है कि मैग्नीशियम भी मॉर्निंग सिकनेस को कुछ कम कर सकता है।
मूड बदलने के लिए :-केले खाने के फायदे में मूड में बदलाव भी शामिल है। एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार, केला में ट्रिप्टोफैन नामक प्रोटीन होता है। ट्रिप्टोफैन पचने के बाद सेरोटोनिन नामक केमिकल न्यूरोट्रांसमीटर में परिवर्तित हो जाता है। ये दिमाग के लिए सबसे जरूरी केमिकल होता है, जो अवसाद से राहत दिलाने के साथ ही मूड को बेहतर कर सकता है । न्यूट्रिशन थेरेपिस्ट नीलांजना सिंह के अनुसार, केला में मौजूद एक तरह का कार्बोहाइड्रेट भी मूड को बेहतर कर सकता है।
वजन घटाने के लिए :-सुबह खाली पेट केला खाने के फायदे वजन घटाने के लिए हो सकते हैं। वजन कम करने के लिए भी उच्च फाइबर डाइट की आवश्यकता होती है और केला फाइबर से समृद्ध होता है। यह शरीर में ज्यादा कैलोरी बढ़ाए बिना पेट भरने का काम करेगा, जिससे वजन नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा, केला रेसिस्टेंट स्टार्च से भी समृद्ध होता है, जो वजन को नियंत्रित करने सकता है ।
दांतों की सफेदी :- अगर कोई सोच रहे होंगे कि केला कैसे दांतों को चमका सकता है, तो बता दें कि दांतों के लिए केले का छिलका कारगर घरेलू नुस्खा है। बस इसके लिए केले के छिलके से दांतों को कुछ देर रगड़ना होगा । ऐसा हफ्ते में तीन-चार बार कर सकते हैं।
ब्यूटी स्लिप:-सोते समय स्किन को रिपेयर करना है, तो केला का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है। ट्रिप्टोफैन, मेलाटोनिन यानी स्लीप हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिसे नींद को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि रात में सोने से कुछ घंटे पहले केला का सेवन करने पर अच्छी नींद आती है और सोते समय स्किन रिपेयर हो सकती है ।
पेट का अल्सर :-पेट का अल्सर एक गंभीर समस्या है। इसमें पेट, फूड पाइप और छोटी आंत में दर्द होता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो इसके परिणाम घातक भी हो सकते हैं । यहां केला अहम भूमिका निभा सकता है। दरअसल, केले का एंटासिड प्रभाव पेट के अल्सर और अल्सर की क्षति से बचा सकता है। साथ ही यह एसिडिटी को कम करके पेट में होने वाले जलन में भी कमी ला सकता है ।
केले का उपयोग – केला का कई तरह से सेवन किया जा सकता है। नीचे हम केला खाने का सही समय और केला खाने का तरीका बता रहे हैं।

कैसे करें उपयोग :-केले को छीलकर ऐसे ही खा सकते हैं।इसे फ्रूट सलाद में शामिल करके खाया जाता है। केला का शेक बनाकर भी पी सकते हैं। केले के बने चिप्स भी ले सकते हैं।केला को स्मूदी में इस्तेमाल किया जा सकता है। दही और केला भी शहद डालकर खा सकते हैं।
कब करें उपयोग :- इसे सुबह-शाम या कभी भी फल की तरह सीधे खा सकते हैं।इससे बनी स्मूदी या बनाना शेक को दोपहर में पी सकते हैं।शाम के समय स्नैक में बनाना चिप्स को शामिल कर सकते हैं।
कितना करें उपयोग :-रोजाना 250 ग्राम तक केले का सेवन करना सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है । इससे अधिक केले का सेवन करने पर कुछ नुकसान हो सकते हैं, जिसका लेख के अंतिम भाग में जिक्र किया गया है। ब्लैडर इंफेक्शन को कम करने के लिए 3 से 4 केला का सेवन कर सकते हैं ।

केले के नुकसान – केला खाने के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि केला गुणकारी फल है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन निम्नलिखित समस्याओं का कारण भी बन सकता है। नीचे जानिए केले के कुछ दुष्प्रभाव जानिए।
केले में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और ट्रिप्टोफैन होते हैं। इससे व्यक्ति को ज्यादा नींद आ सकती है । ऐसे में केले का अधिक सेवन करने के बाद ड्राइविंग करने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।शराब पीने के बाद केला खाने से सिरदर्द हो सकता है ।कुछ लोगों को केले के सेवन से एलर्जी हो सकती है ।अत्यधिक फाइबर शरीर में आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम के अवशोषण में बाधा बन सकता है । दरअसल, केला में फाइबर होता है, इसलिए इसके अधिक सेवन से यह स्थिति उत्पन्न हो सकता है ।केला पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है । ऐसे में अगर कोई पोटैशियम सप्लीमेंट के साथ अधिक मात्रा में केले का भी सेवन कर रहा है, तो उसके शरीर में पोटैशियम की अधिकता (हाइपरकलेमिया) हो सकती है ।केला फाइबर का बड़ा स्रोत है और अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन गैस, पेट में ऐंठन और पेट फूलने की समस्या का कारण बन सकता है ।
