राजिम:- मानव शरीर को कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों को पाने के लिए हेल्दी फल और सब्जियां खाते हैं। फलों और हरी सब्जियों के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व तो प्राप्त होते ही हैं साथ ही पाचन क्रिया भी मजबूत होती है. इसी तरह चुकंदर भी सेहत के लिए रामबाण होता है. चुकंदर के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है. इसका जूस पाचन क्रिया को मजबूत करता है।

चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग चुकंदर का जूस पीते हैं या सब्जियों में शामिल कर खाते हैं। इसमें कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं, चुकंदर के क्या फायदे हैं।
चुकंदर के फायदे –
खून की कमी को दूर करने में कारगर:-चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में खून बढ़ाने के लिए उपयोगी माना जाता है। अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो डाइट में चुकंदर शामिल कर सकते हैं।
दिल को स्वस्थ रखता है:-चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट खून के दबाव को कम करता है और इसमें पाए जाने वाला ब्यूटेन खून को जमने से रोकता है। इस तरह चुकंदर दिल से संबंधित बीमारियों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
पाचन शक्ति मजबूत बनाता है:-चुकंदर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मददगार है। अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।

एनर्जी लेवल बढ़ाने में मददगार:-चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो शरीर की एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। इसके लिए आप चुकंदर को धोकर टुकड़ों में कर लें और इसे पानी में उबाल लें, छानकर इस पानी का सेवन करें।
स्किन के लिए फायदेमंद:- चुकंदर में मौजूद फोलेट और फाइबर स्किन के लिए लाभदायक होता है। इसके लिए आप चुकंदर का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। यह कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।
याददाश्त बढ़ाने में मददगार:-चुकंदर मेमोरी पावर को बढ़ाने के लिए सहायक माना जाता है। इसमें मौजूद कोलिन याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। अगर दिमाग को तेज करना चाहते हैं, तो चुकंदर को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
नुकसान –

अगर आप रोजाना चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में शुगर बढ़ सकती है, क्योंकि 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 7 ग्राम शुगर होती है। हां, अगर आप अतिरक्त शर्करा का सेवन नहीं करते, तो यह आपके लिए लाभकारी है। चुकंदर का जूस, आपके ब्लडप्रेशर के स्तर को कम करता है। अगर आप ब्लडप्रेशर को कम करने के लिए दवाईयां खाते हैं, तो इसका सेवन खतरनाक हो सकता है। रोजाना चुकंदर का जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है, ई इसका प्रयोग सप्ताह में तीन बार से ज्यादा न करें। एक बार में चुकंदर के जूस की आठ औंस से अधिक मात्रा लेना हानिकारक हो सकता है।
रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन किडनी स्टोन यानि गुर्दे की पथरी के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसमें मौजूद ऑक्सलेट, किडनी स्टोन बनाने में मददगार होता है। इसका अत्यधिक सेवन शरीर में कैल्शियम के स्तर को कम करता है, जिसके कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं व अन्य सेहत समस्याएं हो सकती है।
