सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव दुधवारा कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुई।

मगरलोड :- मगरलोड ब्लॉक ग्राम दुधवारा में जोन परसबुडा, बेलारदोना सेक्टर के अंतर्गत बुथ की आवश्यक बैठक रखी गई है। जिसमें सभी कांग्रेस कोर्स का परिचय लिया गया छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के बारे में बताया गया।
कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में विकास के बारे में बताया किसानों की धान खरीदी, तेंदूपत्ता खरीदी, कर्जा माफी, जैसे वादे को चुनावी जन घोषणा को लेकर जो वादा किया था उसे वादा को भूपेश सरकार ने पूरा किया है। अब फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाना है छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन को सालाना 7000 रूपए दे रहे हैं, भूपेश सरकार ने सभी स्तरों पर कार्य कर रहे हैं भूपेश सरकार द्वारा आर्थिक जाति जनगणना कार्य पर आवासहीन हितग्राहियों को आवास देने वाली बात कही गई, पानी की समस्या को लेकर डा.लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि क्षेत्रीय बांध बनाने की कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है, भूपेश सरकार द्वारा रोजगार भत्ता, किसानों, कोटवार, कर्मचारियों, ग्राम पाटिला एवं गौठान अध्यक्ष को वेतनमान दिया है, राजीव युवा मितान का गठन करके छत्तीसगढ की खेल को बढ़ावा दिया है जो विलुप्त हो रहा था ।सिहावा विधायक ने निवेदन किया कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के सरकार बनाएं कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष डीहु राम साहू ने कहा कि आने वाले 2023/24 विधानसभा, लोकसभा चुनाव की विश्व तैयारी की जा रही है ताकि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बना सकें। राहुल गांधी के हाथ को मजबुती प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजना को जनजन पहुंचाना और केंद्र की मोदी सरकार की विफलता को जन जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य था।

जिसमें डॉ लक्ष्मी ध्रुव विधायक व उपाध्यक्ष आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री, मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डीहू राम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, बाल गोविंद, सरपंच जीतू ध्रुव, एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए l