रोशन वाइंडिंग पंप रिपेयरिंग दुकान से 11 संबलसिविल पंप चोरी करने वाले आरोपियों को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार l 

मगरलोड :- तुकाराम साहू पिता भूषण लाल साहू धौराभाठा थाना मगरलोड ने 27 अप्रैल को थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके मोटर रिवाइंडिंग दुकान धौराभाठा में रिपेयरिंग के लिए दिए गए 11 मोटर पंप को सुधार करने के लिए रखा था 24:/25 अप्रैल की रात में कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर सटर उठा कर चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ 457,380,34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया। मगरलोड थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर संदेही कुलेश्वर ध्रुव रोशन साहू एवं से संघर्षरथ बालक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकारा आरोपी कुलेश्वर संघर्षरत बालक के द्वारा 11 नग मोटर पंप अपने साथी रोशन साहू को बुलाकर चोरी की गई। सामान के बदले ₹8000 लिया और काम कराने के बाद बाकी पैसा दूंगा कहकर रोशन साहू टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 जे सी 1857 एवं एक मोटरसाइकिल cg /04/ cs/ 9944, 03 नग मोबाइल फोन व नगद रकम 1000 रुपया कुल कीमत 427000 रुपया बरामद कर जप्त किया। आरोपियों को 13 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया साथ में कार्यरत बालक को भी बाल कल्याण समिति धमतरी में पेश किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत सहायक उपनिरीक्षक धनीराम नेताम गोपी चंद्राकर गजानंद साहू मनोहर गायकवाड गोविंदा घृतलहरे देव शंकर सोम धर्मेंद्र सोरी शेखर कुंजाम शामिल रहा।