फागुनदाह में मनाया कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न।

गुरूर :- कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फटाके फोड़कर एवं मिठाई बाट कर बाजार चौक के पास मनाया गया। कर्नाटक के चुनाव में भगवान बजरंगबली का अपमान करने वाली मोदी, बीजेपी सरकार को जनता ने मुहतोड़ जवाब देकर कांग्रेस को 137 सीट पर जीत दिलाये। यह जीत भ्रष्टाचार, नफरत, तानाशाही, हिन्दू मुस्लिम कर के जनता को लड़वाने वालो को करारा जवाब है। कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रीय अध्य्क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गांधी, एवं कर्नाटक के स्थानीय कांग्रेस नेताओं को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। बधाई देने वालो में जिला युवा कांग्रेस बालोद के उपाध्यक्ष रिखी सोनबरसा, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष धीरपाल चंद्राकर, सेक्टर प्रभारी यशवंत गंजिर, गजेंद्र साहू, त्रिलोक साहू, भोजेश सोनबेर, रूपेश अठनागर, टिकेन्द्र गंजिर, श्यामलाल निर्मलकर, बल्ला चंद्राकर, किसुन सोंनगेरवा, सत्यवान साहू, कौशल साहू, परमेश्वर साहू, भूपेश साहू, कृपा रजक, हरि चौधरी,भानु निर्मलकर, सुभाष साहू, यादराम निर्मलकर एवं अन्य कांग्रेस के साथी गण उपस्थित रहे।