
राजिम :- लौकी में 96% पानी होता है। फाइबर की भी इसमें मात्रा होती है जिस वजह से खाना आराम से पच जाता है और आपके कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, इसमें मौजूद आयरन जिंक कैल्शियम विटामिन पेट को स्वस्थ रखते हैं, शरीर को ठंडा रखता है-लौकी में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इससे आप हाइड्रेटेड रहते हैं।
लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व :-लौकी में प्रोटीन, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक से भरपूर लौकी सेहतमंद है।
लौकी के सेवन के फायदे:-पेट की समस्या-अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो लौकी का सेवन फायदेमंद होता है। लौकी पेट की समस्याओं से राहत दिला सकती है। सिरदर्द-लौकी के सेवन से सिरदर्द की शिकायत दूर की जा सकती है। इसके लिए कड़वी लौकी के बीच के तेल को मस्तक पर लगाकर मसाज करें, इससे सिर दर्द कम हो सकता है।
गंजापन-अगर बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या से परेशान हैं तो लौकी फायदेमंद है। लौकी के पत्ते के रस को सिर पर लगाने से गंजेपन से छुटकारा मिल सकता है। सर्दी और खांसी- मौसम बदलने से सर्दी-खांसी की समस्या बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों को हो सकती है। लौकी के चूर्ण को नाक सूंघ लेने पर कफ निकल जाता है। अगर किसी के दांत में कीड़ा या कैविटी लगी होती है तो कड़वी लौकी के जड़ के चूर्ण से मंजन करें। इससे दांत दर्द कम होता है और कैविटी से राहत मिल सकती है।
लौकी खाने के नुकसान:-दस्त-उल्टी-वैसे तो लौकी का जूस स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जब आप ज्यादा लौकी का जूस पीते हैं तो उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा जूस बनाते समय साफ सफाई का ध्यान रखें, वरना बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की संभावना हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर-अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो लौकी का जूस कम मात्रा में पिएं। लौकी के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से घटा सकता है। अचानक ब्लड प्रेशर में गिरावट होने से चक्कर आने, बेहोशी, आंखों में धुंधलापन होने की समस्या हो सकती है।
मधुमेह- मधुमेह रोगियों को लौकी का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए। लौकी का जूस शुगर के स्तर को अचानक कम कर सकता है। इससे बेहोशी और कुछ मामलों में हाइपोग्लाइसीमिया होने का खतरा भी होता है।कैंसर- लौकी में पाएं जाने वाला विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट अधिक फायदेमंद हैं। अधिक मात्रा में इसका सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है।

लौकी से बनने वाले व्यंजन:-लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही बच्चे तो बच्चे बड़े भी नाक-मुंह सिकोड़ लेते हैं। आप कुछ भी कर लें, इसे खाने के लिए कोई तैयार ही नहीं होता है। लौकी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। लौकी का जूस पीना लाभदायक होता है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है और इसे खाने से पेट की तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसी कारण इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

लौकी जूस:-लौकी का जूस पेट की सेहत के लिए भी अच्छा होता है. सर्दी हो या गर्मी, कब्ज की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट होता है, इसलिए लौकी का जूस पीने से पाचन क्रिया सही तरीके से काम करती है, यह जूस डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को क्लिंज करके बाउल मूवमेंट सही करता है, जिससे पेट की सेहत अच्छी रहती है।
