
रायपुर :- गडरिया ढेगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं टिकरापारा वार्ड पार्षद चंद्रपाल धनगर के ऊपर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला दिनांक 12 को मठपुरैना में करते हुए उन्हें घायल कर दिया जिनका इलाज चल रहा है। गडरिया धनगर समाज के प्रदेश महासचिव महेश पाली द्वारा विज्ञप्ति जारी कर शासन प्रशासन से कठोर कार्यवाही की मांग की है शासन प्रशासन के द्वारा समय पर कार्यवाही नहीं करने पर समाज द्वारा आगे कदम बढ़ाया जावेगा जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे, प्रदेश अध्यक्ष पर हमला होने से समाज के पदाधिकारी और सदस्य आक्रोशित हैं, उक्त जानकारी प्रदेश महासचिव महेश पाली द्वारा दी गई है।
