करनाल:-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस के थाना घरौंडा व थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा भगौडे घोषित किए गए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। थाना घरौंडा की टीम द्वारा कल 10 मई को आरोपी 1. नईम पुत्र फरजद अली वासी नंगला राई जिला शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के भगौडा घोषित होने के संबंध में न्यायालय प्रतीक सिंह जेएफएमसी करनाल के आदेशानुसार थाना घरौंडा में धारा 174 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा तीन मामलों में तीन आरोपियों 2. राजीव गुप्ता पुत्र रामकुमार वासी राजीव पुरम करनाल 3. सोहनलाल सैनी पुत्र सूबे सिंह वासी कोहण्ड जिला करनाल व 4. नवनीत पुत्र सतीश कुमार वासी भैणी खुर्द जिला करनाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजीव उपरोक्त के भगौडा घोषित होने के संबंध में न्यायाल ए.के. यादव जेएमआईसी करनाल के आदेशानुसार, आरोपी सोहनलाल के के भगौडा घोषित होने के संबंध में न्यायाल गुलशन वर्मा जेएमआईसी करनाल व आरोपी नवनीत के भगौडा घोषित होने के संबंध में न्यायालय श्रीमती नीलम जेएमआईसी करनाल के आदेशानुसार थाना सिविल लाईन में धारा 174 ए भा.द.स. के तहत मामले दर्ज किए गए। अन्य मामलो में भी पुलिस पीओ घोषित हो चुके व न्यायालय द्वारा भगौडे़ घोषित किए गए आरोपियों को गिरफ्तार करने के जिला पुलिस द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
