***** महासमुंद पुलिस की कार्यवाही ***
15 लीटर शराब जब्त
आंनद भोई महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा सु श्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में चौंकी बुंदेली क्षेत्र में अवैध शराब बनाने एवं कब्जे पर रखने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनाँक 13/03/2021 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम बुंदेली के बांध के नीचे नहर किनारे खेत पास आरोपी नरेंद्र दीवान पिता सरजू दीवान उम्र 46 वर्ष तथा मुनिया बाई दीवान पति स्व. मोहन दीवान उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी बुंदेली डीहपारा चौंकी बुंदेली को मौके पर अवैध महुआ शराब बनाते एवं उनके संयुक्त कब्जे से तीन अलग अलग 5-5 लिटर वाली जरीकेन में कुल 15 लिटर महुआ शराब कीमती करीबन 3000/- रुपये का एवं महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त पात्र जप्त कर मौके पर धारा 34(2), 34(1)(च) आब. अधिनियम के अन्तर्गत आरोपिगण को बीती रात गिरफ्तार कर आज दिनाँक 14.03.21 को आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
