मोटर सायकल ने पीछे से मोटर सायकल को टक्कर मारा एक कि गई जान

अनीश सोलंकी।मैनपुर:- राजापडाव गौरगांव मुख्य मार्ग में शुक्रवार शाम 05 बजे के आसपास एक मोटर सायकल को पीछे से आ रहे मोटर सायकल सवार ने इतना जोरदार टक्कर मारा कि युवक मोटर सायकल से उछलकर युवक पत्थर से जा टकराया, और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए मैनपुर अस्पताल लाया जा रहा था, इस बीच घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई, घटना शोभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है
शोभा थाना से मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च दिन शुक्रवार शाम 5ः30 बजे के आसपास विशाल नेताम पिता चैतुराम उम्र 35 वर्ष अपने एक मित्र के साथ मोटर सायकल क्रमांक एचएफ डीलक्स सी.जी 23 एफ 4980 से अपने घर गौरगांव लौट रहा था कि पीछे से एक अन्य मोटर सायकल चालक दुलार सिंह नागेश द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते मोटर सायकल को पीछे से दे टक्कर मारा जिससे सामने चला रहे मोटर सायकल चालक विशाल नेताम उछलकर पत्थर से जा टकराया, इस घटना से युवक के सिर व शरीर के कई जगहों पर गंभीर चोट आई है जिसे गंभीर अवस्था में मैनपुर सरकारी अस्पातल लाया जा रहा था कि रास्ते में अस्पताल पहुचने से पहले विशाल नेताम की मौत हो गई, जिसका आज शनिवार को मैनपुर में मोस्टमार्डम कर शव पंचनामा की कार्यवाही की गई, शोभा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है।
