
प्रतापपुर :- काफी हो चुका अब चलिए प्रकृति की ओर। गर्मी प्रारंभ हो चुकी है नदी नाले पूर्ण रूप से सूख चुके हैं जो कि पूर्व की भांति अप्रैल के अंत एवं मई के प्रारंभ में देखने को मिलता है लगता है इस वर्ष प्रचंड गर्मी का संकेत मिल रहा है क्योंकि गर्मी दो-चार दिन ही हुए हैं कि अपने पूर्ण वेग में आ चुकी है नदी नाले पूर्ण रूप से सूख गए हैं, कभी- कभी बीच में चक्रवात की वजह से मौसम में परिवर्तन होता है बूंदाबांदी की वजह से मौसम ठंडा हो जाता है एक-दो दिन बाद पुनः प्रचंड रूप से गर्मी प्रारंभ हो जाती है मौसम विभाग के हिसाब से भी इसी तरह का मौसम आने वाले समय में बना रहेगा आम के पेड़ बौरो से लदे हुए हैं कहीं-कहीं आम फलने भी लगे हैं परंतु अभी आचार् एवं पक्के आम खाने लायक नहीं हुए हैं लोकल आम आने में अभी समय लगेगा इसी इंतजार में कि जल्द ही लोकल आम का मजा मिलेगा।
