
सुकमा :- अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में एक इंसानियत की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है, इस वीडियो को देख इंसानियत के इस नेक कार्य को सोशल मीडिया में सराहनीय बताते हुए वायरल किया जा रहा है, दरहसल एक गाय को बचाने में रेस्क्यू करने की तस्वीर है, मामला जगरगुंडा गॉंव का है जहां आश्रम पारा के पास बीतें तीन दिनों से करीब 7 से 8 फ़ीट के गहरे गड्ढे में गाय गिरकर फंसी हुई थी।

स्थानीय रहवासियों ने गाय को देखा तो उन्होंने इलाकें के वरिष्ठ पत्रकार के.शंकर को जानकरी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर देखा कि गहरी गड्ढे में यह गाय गिरकर फंसी हुई है फिर पत्रकार के.शंकर ने रेस्क्यू कर बाहर निकालने की योजना बनाई फिर सामाजिक सरोकार के साथ-साथ इंसानियत का परिचय देते हुए जगरगुंडा के स्थानीय प्रतिनिधि ग्राम वासियों को एकत्रित कर स्वयं के.शंकर गड्ढे में उतरकर गाय के कमर पेट के पास रस्सी बांधकर रस्सियों के सहारे गाय को बाहर निकालने की कोशिश की गई, यह रेस्क्यू घण्टो मशक्कत के बाद गाय को सकुशल सामूहिक प्रयास के बाद बाहर निकाला गया, गाय को सिंग के पास वह पैरों में गम्भीर चोट लगी है बाहर निकालने के बाद जगरगुंडा के पशुचिकित्सालय के फील्ड कर्मचारी को जानकरी देकर गाय के उपचार के लिए बताया गया गाय का उपचार भी किया गया अब गाय तीन दिनों से गड्ढे में फंसी थी उसे तीन दिनों बाद बाहर निकाला गया, इस रेस्क्यू में पत्रकार के.शंकर के साथ जगरगुंडा के स्थानीय ग्रामवासी, प्रतिनिधि जनपद पंचायत के सदस्य दुर्गा नायडू मौजूद रहे। इस क्षेत्र में पत्रकार के.शंकर समाजिक कार्यों से जाने जाते हैं वे पत्रकारिकता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं, इस से पहले भी कई ऐसे उदाहरण हैं यही वजह है सुकमा जिले में इनकी अपनी एक अलग पहचान है।
