
चारामा :- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र महानदी उस पार चारामा से नरहपुर मार्ग में ग्राम जेपरा स्थित है एवं इस ग्राम में सन 1958 से हायर सेकेण्डरी स्कुल संचालित है। शैक्षणिक सत्र वर्ष 22-23 में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल जेपरा का 10 का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा और छात्र पंकज 86% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उसके बाद हर्षा ध्रुव, तान्या ने 74% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान, गुलशन सिन्हा, नीलम, करण को 72%अंक, गीतिका एवं पिया साबे को 71 एवं 70 अंक प्राप्त हुए है इस तरह से प्रथम श्रेणी में 20 बच्चों ने,02 और 03 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी में पास होकर स्कूल का मान बढ़ाये हैँ। इसी तरह इस सस्था के कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 84%रहा और 01छात्र को प्रथम स्थान प्राप्त किया है शेष द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैँ। कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में सभी सफल छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर ग्राम उत्थान समिति के, मार्गदर्शक हरवंश मिरी, अध्यक्ष नारद कांगे, कार्य अध्यक्ष दीपक राय, सचिव भूपेंद्र नागे, सह सचिव दिलदार मरकाम, चित्रकान्त सिन्हा, कोषाध्यक्ष उमेश सोनवानी, उपाध्यक्ष लीला दास दुबे, व्ही के साहू, समन्वयक गणेश कांगे सहित सदस्य गण कोमल. सिन्हा, शशिकांत, गिरधारी सौंदर्य, विनोद ठाकुर एवं ग्राम के वरिष्ठ जन देवकुमार ध्रुव, मनोहर साबे, सरपंच भागवत नेताम और जनपद सदस्य सुरुचि सिन्हा तथा युवा संगठन के देवेंद्र साबे, देवेश निर्मलकर, पंकज सिन्हा और सभी ने बधाई देते हुए शुभकामनायें प्रेषित किये हैँ।
