
अमन मेहता 87.4 % प्रथम स्थान
नवापारा राजिम :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया।जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा का परिणाम संतोषप्रद रहा। बारहवीं में कुल 18 परिक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमे 14 उत्तीर्ण, और 04 अनुत्तीर्ण रहें। 10 प्रथम श्रेणी में, 04 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षाफल प्रतिशत 77.77 रहा। विज्ञान संकाय से अमन मेहता 87.4 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम स्थान, मोहनीश साहू 86.4 प्रतिशत द्वितीय, बादल बंजारे 81 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहीं, कक्षा दसवीं में कुल 21 परिक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 16 उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण 05, प्रथम श्रेणी में 08, द्वितीय श्रेणी 07, तृतीय श्रेणी 01 कुल परीक्षाफल 76.19 रहा। चरितार्थ साहू 89.67 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम स्थान, एकता सेन,82.16 द्वितीय स्थान, क्षमा ध्रुव 82 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्राचार्य एवं परीक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार वर्मा ने जानकारी दी की कोरोना काल के समय से सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा विभाग को हुए। बच्चो में पढाई के प्रति रुचि कम हो गई थीं आनलाइन शिक्षा के कोई बेहतर रिजल्ट सामने नहीं आए इस दृष्टि से बोर्ड के परिणाम बहुत ही सुधारात्मक हैं।

चरितार्थ साहू 89.67 % प्रथम स्थान
जो विद्यार्थी असफल हुए हैं वे बिल्कुल भी निराश न हो आपको सफ़ल होने के लिए एक अवसर और दिए जाएंगे।जिस विषय में कम अंक आए है उसकी तैयारी अभी से करें। परीक्षा परीणाम ही आपके भविष्य को तय नहीं करते जिंदगी के सफर में आजीवन इम्तिहान होते हैं हर परीक्षा के लिए तैयार रहें। और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। श्रीराम जानकी शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार साहू उपाध्यक्ष प्रफुल कुमार दुबे, सह सचिव व्यास नारायण चतुर्वेदी, पूर्व प्राचार्य नरेश यादव, आचार्य दीपक देवांगन, नारायण पटेल, संजय सोनी, रेणु कुमार निर्मालकर, नरेंद्र साहू नंद कुमार साहू, तामेश्वर साहू, बाल्मिकी धीवर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार विभाग से सरोज कंसारी ने दी।
