
चहक यादव 96% प्रथम स्थान
राजिम :- श्री कुलेश्वर नाथ बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम का दशम बोर्ड का परीक्षा फल उत्कृष्ट रहा, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा 2023 का परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें बहन चहक यादव 96% अंक के साथ विद्यालय एवं राजिम नगर में प्रथम स्थान प्राप्त की, बहन वैभवी ठाकुर 95.33% के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं त्रिविक्रम सेन 95.17% के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षा सत्र 2022-23 में कुल 94 भैया बहन अध्ययनरत थे जिसमें 93 भैया बहन सफल हुये वहीं एक बहन को पूरक की पात्रता मिली है।

वैभवी ठाकुर 95.33% द्वितीय स्थान
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय में राजिम में 8 भैया बहन- 90% से अधिक अंक, 20 भैया बहन- 85% से अधिक अंक, 38 भैया बहन- 75% से ऊपर, 66 भैया बहन- 60% से ऊपर अंक प्राप्त किए। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.93% रहा। सफल भैया बहनों को संचालन समिति के अध्यक्ष-राघोबा महाडिक, उपाध्यक्ष-अशोक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष-रामकुमार गोस्वामी, सचिव- अजय साहू, सह सचिव- सुश्री छाया शर्मा, सदस्य गण- शिवकुमार सिंह ठाकुर, कालूराम ध्रुव, जीवन लाल साहू, सुरेंद्र साहू एवं विद्यालय के प्राचार्य-गोविंद राम चौधरी, प्रधानाचार्य-नामदास लहरें,

त्रिविक्रम सेन 95.17% के साथ विद्यालय तृतीय स्थान
आचार्यगण-रोशन शुक्ला, हेमंत महाडिक, उमेश तारक, योगेश साहू, लिलेश्वर साहू, रविरंजन तारक, मुकेश यादव, अनिल साहू, गौकरण साहू, अनिता जाधव, सोमनाथ साहू, भारती जाधव ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना एवं बधाई दिए।
