
सुनील नामदेव
बेमेतरा – बेमेतरा जिला मुख्यालय के दुर्ग रोड स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित समर कैंप का शुभारंभ किया गया साथ ही जिम सामग्री एवं बैडमिंटन कोर्ट लोकार्पण का आयोजन आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा,एवं कलेक्टर पी.एस एल्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल,एसडीएम सुरूचि सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना करते हुए दीप प्रज्वलित कर जिम सामग्री, बैडमिंटन कोट एवं टेबल टेनिस कोट का लोकार्पण किया..
साथ ही इस अवसर पर विधायक इलेवन एवं कलेक्टर इलेवन के मध्य आयोजित सद्भावना मैच खेला गया।
