पंचायत सचिव संघ ने हड़ताल स्थगित कर दी है।

रायपुर :- छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ने हड़ताल स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया है। आपको बता दें कि पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर 16 मार्च से हड़ताल पर थे। पंचायत सचिवों का प्रदेश के 146 ब्लॉकों में आंदोलन चल रहा था।

आपको बता दें कि पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से शासन की पंजीयन, मनरेगा, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सहायता कार्यक्रम, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सुखद सहारा पेंशन से संबंधित सभी काम प्रभावित हो गए थे। यही नहीं युवाओं को बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए पंचायतों से रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहे हैं. जिसके चलते उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।