कोपरा :- विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत लोहरसी में राजीव लोचन टेनिस बॉल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य दीपक साहू ने की, विशेष अतिथि के रूप में भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष मनीष साहू, भाजयुमो मण्डल कोषाध्यक्ष डायमंड साहू फिंगेश्वर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष पोखराज साहू शामिल रहे। इस दौरान उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि हम सब मिलकर खेलों के विकास तथा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर हैं। क्रिकेट के साथ ही हमारी प्राचीन व पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य दीपक साहू ने कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व के लोगों की पसंद है आज क्रिकेट के मैदान में जो नौजवान अपनी किस्मत को आजमाने का काम कर रहा है वह आने वाले समय में जरूर क्षेत्र और अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेगा।

मनीष साहू ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।वही डायमंड साहू ने कहा कि गांवों में भी बहुत खिलाड़ी है जिसके प्रतिभा को सामने लाने का कार्य आयोजक समिति द्वारा किया जा रहा है, पढ़ाई के साथ-साथ खेल से भी अच्छा रोजगार पाया जा सकता है। पुखराज साहू ने कहा कि खेल से मानसिक बौद्धिक एवं शारिरिक विकास होता है इस लिए हमेशा क्रिकेट हो या अन्य खेल खेलते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार उरेन्द्र साहू ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉक्टर किशन निषाद, लक्ष्मी तिवारी, टीकूराम साहू, गिरवर यादव, घनश्याम ध्रुव,नित्यानंद तिवारी, मुकेश ध्रुव, युगल किशोर पटेल लखन पटेल गणेश धूरू तोषण निषाद रोशन रोहित चमन बिनु दुष्यंत पटेल शेष नारायण धुरू युगल जितेंद्र डालेंद्र साहू,भावेश साहू, चोवा ध्रुव, घनश्याम, मिथिलेश, चेतन, प्रभात, तुषार, बलराम ध्रुव, खिलेश्वर यादव, टुकेश्वर, सहित आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामवासी, खिलाड़ी और खेलप्रेमी आमजनों की उपस्थिति रही।
