
बालोद :- लापरवाह वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही कर 23,200 रू. वसूला गया जुर्माना यातायात नियमों के पालन करने नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना बालोद, गुण्डरदेही, देवरी, डौण्डी लोहारा, सुरेगांव, डौण्डी, मंगचुवा, पिनकापार के अलग-अलग स्थानों में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। जिला-बालोद अतंर्गत 08.05.2023 शाम को चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 96 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 23, 200 रू. समन शुल्क वसूल किया गया तथा लापरवाह वाहन चालकों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है साथ ही साथ आम जनता को यातायात नियमों के बारे विस्तृत जानकारी भी दिया जा रहा है।बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे रान्ग साइड से वाहन न चलाये, मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में साफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।
