
सुरेन्द्र मिनोचा
कोरिया :- चरित्र पर शंका कर हत्या करने के मामले मे जिले की पटना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06.05.2023 को प्रार्थी धनसाय सिंह पिता शिवनाथ सिंह, निवासी ग्राम मुरका ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि लक्ष्मनिया को शिवमंगल द्वारा चरित्र शंका कर डण्डा से सिर मे मारकर हत्या कर दी गई है।आई.जी. सरगुजा रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुण्ठपुर श्रीमती कविता ठाकुर के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी पटना द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर दिनांक 07.05.2023 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।उक्त कार्यवाही मे प्रशिक्षु डी.एस.पी. रविकांत सहारे, थाना प्रभारी उ.नि. अनिल साहू, प्र.आर. सत्येन्द्र तिवारी, आरक्षक विवेक तिवारी, अमल कुजूर, सम्मेलाल कोशले, शिवदयाल जगत, राधेश्याम पैकरा, रविशंकर राजवाडे एवं रामायण सिंह श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
